Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में एसआईआर की सुनवाई शुरू, 3234 केंद्रों पर लगी कतारें

राज्य भर में बनाए गए 3234 केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग अपनी पहचान और पते से जुड़े दस्तावेजों के साथ पहुंचे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

27 Dec 2025

पश्चिम बंगाल में एसआईआर की सुनवाई शुरू, 3234 केंद्रों पर लगी कतारें

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत शनिवार से सुनवाई शुरू हो गई। राज्य भर में बनाए गए 3234 केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग अपनी पहचान और पते से जुड़े दस्तावेजों के साथ पहुंचे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

अधिकारी के मुताबिक, पहले चरण की सुनवाई सुबह 11 बजे शुरू हुई। करीब 32 लाख ऐसे मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया गया है, जिनका 2002 की मतदाता सूची से कोई स्पष्ट संबंध स्थापित नहीं हो सका है। इन मतदाताओं को अनमैप्ड श्रेणी में रखा गया है।

इस चरण की सुनवाई की निगरानी के लिए कुल 4500 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुनवाई केंद्रों पर केवल अधिकृत अधिकारी ही मौजूद रहेंगे, जिनमें निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी और पर्यवेक्षक शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि मतदाता पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर 12 मान्यता प्राप्त दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इनमें आधार कार्ड भी शामिल है, लेकिन आधार कार्ड को अकेले दस्तावेज के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

85 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं को सुनवाई केंद्र पर आने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे मामलों में निर्वाचन आयोग के अधिकारी उनके घर जाकर पूरी प्रक्रिया पूरी करेंगे।

अधिकारी ने कहा कि सुनवाई केंद्रों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद उनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसका उद्देश्य पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखना है।

गौरतलब है कि, निर्वाचन आयोग ने 16 दिसंबर को एसआईआर के बाद राज्य की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की थी। इस दौरान मृत्यु, स्थानांतरण और गणना प्रपत्र जमा नहीं करने जैसे विभिन्न कारणों से 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में एसआईआर की सुनवाई शुरू, 3234 केंद्रों पर लगी
राज्य भर में बनाए गए 3234 केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग अपनी पहचान और पते से जुड़े दस्तावेजों के साथ पहुंचे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News